तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले सामने आये

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 08:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

हैदराबाद, छह नवंबर (भाषा) तेलंगाना में शानिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,72,203 हो गयी है । राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मरने वालों की संख्या 3,963 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,838 हो गयी है ।

बुलेटिन के अनुसार 190 मरीजों का सफल उपचार हुआ है जिसके बाद राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 6,64,402 हो गयी है।

भाषा रंजन माधव

माधव