BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

तेलंगाना : दशकों तक भूमिगत रहने के बाद वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना : दशकों तक भूमिगत रहने के बाद वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना : दशकों तक भूमिगत रहने के बाद वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
Bhasha
Published: 28 Oct 2025 | 7:02 pmModified: 28 Oct 2025 | 7:02 pm

हैदराबाद, 28 अक्टूबर (भाषा) प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से एक माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) था और चार दशकों से अधिक समय से भूमिगत था।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी शिवधर रेड्डी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य पी प्रसाद राव (64) उर्फ ​​चंद्रन्ना और तेलंगाना राज्य समिति के बंडी प्रकाश उर्फ ​​प्रभात ने उग्रवाद छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। चंद्रन्ना 45 साल से जबकि प्रभात 42 साल से भूमिगत था।

पेड्डापल्ली जिले का मूल निवासी चंद्रन्ना 1979 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन में शामिल हो गया। वहीं मंचेरियल जिले का प्रभात 1983 में भाकपा (एमएल) पीपुल्स वार में शामिल हो गया।

पुलिस ने बताया कि प्रभात हाल तक तेलंगाना राज्य समिति की प्रेस टीम का प्रभारी था और प्रभात नाम से प्रेस बयान जारी करता था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रेड्डी ने कहा कि उनका आत्मसमर्पण तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी द्वारा 21 अक्टूबर को भाकपा (माओवादी) सदस्यों से हथियार छोड़ने, मुख्यधारा में शामिल होने और राज्य के विकास तथा कल्याणकारी पहल में भाग लेने की अपील के बाद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं ने संगठन छोड़ने के कारणों में बिगड़ती सेहत, सुरक्षाबलों का लगातार दबाव, वैचारिक मतभेद और भाकपा (माओवादी) नेतृत्व के भीतर आंतरिक मतभेद का हवाला दिया।

डीजीपी रेड्डी ने कहा, ‘‘दो वरिष्ठतम माओवादी नेताओं की मुख्यधारा में वापसी, भाकपा (माओवादी) के विरुद्ध तेलंगाना पुलिस द्वारा अपनाई गई समग्र एवं व्यापक नीति की नैतिक जीत है।’’

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक दो केंद्रीय समिति सदस्यों और आठ राज्य समिति सदस्यों सहित 427 भूमिगत कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: तेलंगाना : दशकों तक भूमिगत रहने के बाद वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm