Telegram Ban News: NEET UG री-टेस्ट से पहले टेलीग्राम ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका
Telegram Ban News: NEET UG री-टेस्ट से पहले टेलीग्राम ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, दायर की याचिका
Telegram Ban News | Photo Credit: AI
- टेलीग्राम हाई कोर्ट पहुंचा
- बैन के खिलाफ याचिका दायर
- मैसेज एडिट सुविधा बंद: 30 जून तक रोक
नई दिल्ली। Telegram Ban News NEET UG री-टेस्ट से पहले बैन करने के केंद्र सरकार के फ़ैसले के ख़िलाफ़ टेलीग्राम ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख़ किया है। यह मामला जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने रखा गया, जिन्होंने आज ही इस पर सुनवाई करने पर सहमति जताई।
Telegram Delhi High Court इस मामले का उल्लेख टेलीग्राम की तरफ से न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष किया गया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े फ्रॉड और पेपर लीक के गलत प्रचार को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा टेलीग्राम पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाना पड़ा।
Telegram moves Delhi High Court against the Central government decision to ban it before the NEET UG re-test. The matter was mentioned before the bench of justice Tajas Karia who agreed to hear it today.
Recently, the government took a decision to ban telegram temporarily before…
— ANI (@ANI) June 17, 2026
जानें किस वजह से लगाई रोक
दरअसल, NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा पहले 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद करीब 10 दिन बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया और नई तारीख 21 जून तय की गई।
साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है। यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा। यह कदम प्लेटफॉर्म के उस स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- International Yoga Day Chhattisgarh: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होंगे भव्य आयोजन, CM साय इस जिले में करेंगे सामूहिक योगासन..
- Vande Bharat: 2027 का रण तैयार, माफिया पर वार! योगी ने चला अपना चुनावी ट्रंप कार्ड, क्या चुनावी में माफिया मुक्त यूपी का मुद्दा रहेगा फॉक्स में
- Raipur Serikhedi Loot Case:रायपुर में एक और बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार के अकाउंटेंट को बनाया निशाना, छीनकर ले गए लाखों रुपए

Facebook


