राजस्थान में तापमान चरम पर, बाड़मेर सबसे गर्म

Ads

राजस्थान में तापमान चरम पर, बाड़मेर सबसे गर्म

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 09:45 PM IST

जयपुर, 10 मार्च (भाषा) राजस्थान में बाड़मेर जिला मंगलवार को भी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद झुंझुनू के पिलानी में दिन का तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़, चूरू, बीकानेर और सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 39, 38.7, 38.2 और 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार जयपुर में दिन का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग ने बुधवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बेहद गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 12 मार्च से तापमान में मामूली गिरावट आने का अनुमान है। 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब