मंदिर के पुजारी ने खुद के लगाई आग, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

Ads

मंदिर के पुजारी ने खुद के लगाई आग, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती! Temple priest set himself on fire

  •  
  • Publish Date - August 18, 2022 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

Five people died in the fire in the residential complex of the hospital

जयपुर: जयपुर में एक मंदिर के पुजारी ने बृहस्पतिवार सुबह आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार पुजारी ने यह कदम कथित तौर पर मंदिर न्यास के उन लोगों से तंग आकर उठाया जो उसे मंदिर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुजारी गिरिराज शर्मा 80 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसका सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read More: अगर आप भी है अपने शत्रु से परेशान, तो करें कालभैरव की पूजा के साथ यह पाठ… 

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) वंदिता राणा ने कहा, ‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंदिर न्यास द्वारा पुजारी को मंदिर छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तीन-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’

Read More: महिला असिस्‍टेंट प्रोफेसर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ‘आपत्तिजनक’ तस्वीर, गंवानी पड़ी नौकरी, आया 90 करोड़ का नोटिस

घटना मुरलीपुरा थाना क्षेत्र की है जहां मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के बाहर मंदिर के पुजारी ने कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने कहा कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा लंबे समय से अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में रह रहा था और मंदिर ट्रस्ट के साथ चल रहे विवाद के कारण परेशान था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें