जम्मू कश्मीर। कुलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर जवान सलीम की हत्या का बदला ले लिया है। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सलीम शाह की शहादत वाली जगह पर हुई है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है। तीनों आतंकी जवान सलीम शाह की हत्या में शामिल थे। ऑपरेशन ऑलआउट के तहत फोर्स लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर आतंकियों को जहन्नुम की सैर करा रही है।
पढ़ें- रेस्टोरेंट में महिला वेटर से छेड़छाड़ करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
खुदवानी इलाके में आतंकियों की मूवमेंट की खबर लगते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया था। तलाशी अभियान चलाई गई तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों और से कई राउंड फायरिंग के बाद सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को जहन्नुम पहु्ंचा दिया। सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान पूरे इलाके को खाली करा लिया गया था।
पढ़ें- फेसबुक आईडी हैकर्स गिरफ्तार, निजी फोटो चुरा फीजिकल रिलेशन के लिए करता था ब्लैकमेल
गौरतलब है शनिवार को कांस्टेबल सलीम को अगवा करने के बाद आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी। शहीद कांस्टेबल का शव शनिवार शाम कुलगाम के जंगलों में मिला। कांस्टेबल सलीम शाह इन दिनों छुट्टियों में अपने घर आए हुए थे।
पढ़ें- 15 आईएएस के तबादले, देखिए पूरी सूची
महीने भर में जवानों का अपहरण और हत्या का ये तीसरा मामला है। इससे पहले आतंकियों ने शोपियां से पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार को अगवा किया था, जिसके बाद उनका शव कुलगाम से मिला। डार की हत्या की जिम्मेदारी हिज्बुल मुजाहिदीन ने ली थी। डार को उस वक्त अगवा किया गया था, जब वे एक मेडिकल स्टोर पर अपनी मां के लिए दवा लेने जा रहे थे। कार में बिठाकर ले गए।
पढ़ें- कैटरीना कैफ को देखने उमड़े फैन्स, जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
वहीं आतंकियों ने ईद की छुट्टी पर घर जा रहे जवान औरंगजेब को अगवा कर हत्या कर दी थी। साथ भी की थी। उनको भी पहले बंदूक की दम को अगवा किया और फिर उनकी हत्या कर दी। आतंकियों ने औरंगजेब को उस वक्त अगवा किया था जब वो ईद की छुट्टियों पर घर जा रहे थे। फिर 14 जून की शाम को उनका गोलियों से छलनी शव पुलवामा जिले के गुस्सु गांव में बरामद हुआ था।
वेब डेस्क, IBC24