BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Soldier Kidnapped in Jammu and Kashmir: चुनाव परिणाम आते ही आतंकियों की कायराना करतूत, सेना के दो जवानों का किया अपहरण, इलाके में सर्चिंग तेज

Terrorists abduct two soldiers in Jammu and Kashmir

Deepak Sahu
Published: 09 Oct 2024 | 7:20 amModified: 09 Oct 2024 | 7:20 am

अनंतनागः Soldier Kidnapped in Jammu and Kashmir 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। एक जवान बचकर चकमा देकर वापस आने में सफल रहा, लेकिन दूसरा अभी भी आतंकियों के चंगुल में है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Read More : CG Board Education: छात्रों के लिए नया मौका, अब इतने तारीख तक भर सकेंगे हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा फॉर्म, बोर्ड ने बढ़ाई तिथि

Soldier Kidnapped in Jammu and Kashmir मिली जानकारी के अनुसार आंतकियों ने टेरिटोरियल आर्मी के जवानों का अपहरण अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के शंगस इलाके से की है। एक जवान तो आतंकियों को चकमा देकर वापस आ गया, लेकिन दूसरे जवान का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बता दें कि 2 अगस्त 2020 को आतंकियों ने ऐसी ही कायराना हरकत को अंजाम दिया था. 24 साल के शाकिर वागे दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हरमैन में अपने घर के पास से लापता हो गए थे। एक साल बाद सितंबर में कुलगाम जिले में शाकिर का शव मिला था।

Read More : CG News: निर्माण कार्यों में तेजी लाने डिप्टी सीएम साव ने संभाला मोर्चा, क्वालिटी चेक करने खुद उतरे फील्ड पर, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

5 दिन पहले कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर हुए थे

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि4 अक्टूबर को सेना और पुलिस को एक संदिग्ध एक्टिविटी दिखी। इसके बाद जॉइंट आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद मिले थे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Terrorists abduct two soldiers in Jammu and Kashmir

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm