राजौरी में आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी की बैटरियां बरामद

Ads

राजौरी में आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी की बैटरियां बरामद

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 10:22 PM IST

मेंढर/जम्मू, 11 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को आतंकवादियों के पुराने ठिकाने का भंडाफोड़ करके उस दौर की सामग्री बरामद की है, जब आतंकवाद चरम पर था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन सामग्रियों में आईईडी की बैटरियां और दूरबीन शामिल हैं।

दारहल क्षेत्र के सारा-सिमली गली इलाके में पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) के तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई।

अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सामान में पांच आईईडी बैटरियां, दो पुराने बैग, एक दूरबीन, दो सिरिंज, शेविंग ब्लेड और कुछ डायरी कवर शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि यह बरामद सामग्री उस दौर की है, जब आतंकवाद चरम पर था।

भाषा जोहेब माधव

माधव