चौराहे पर मची चीख-पुकार, टैक्सी सवार 6 की दर्दनाक मौत, कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आया Video..
प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो हादसे की वजह बारिश भी रही। कंटेनर के ड्राइवर ने ब्रेक मारी थी लेकिन सड़क में बारिश की वजह से फिसलन थी लिहाजा कंटेनर आगे बढ़ गई। वही टक्कर के बाद टैक्सी भी घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर तक घिसटती नजर आई।
महाराष्ट्र: ठाणे जिले के पडघा-खडावली चौराहे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सामने से आ रही कंटेनर और एक टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, (Thane 6 Killed in Taxi-Container Accident) जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विपक्ष को मिली मजबूती, विपक्षी गठबंधन का नाम होगा INDIA, इन संगठनों ने दिया समर्थन
हादसा सीसीटीवी में कैद
पुलिस ने बताया कि टैक्सी पढ़गा से खड़ावली रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान उल्टे साइट से आ रहे कंटेनर ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद टैक्सी को करीब 100 मीटर तक ट्रक घसीटता हुआ चला गया। घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चिन्मय शिंदे (15), रिया परदेशी, चैताली पिंपले (27), संतोष अनंत जाधव (50), वसंत धर्म जाधव (50) और प्रज्वल फिरके के रूप में की गई है।
नक्सलियों के डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर, 3 लाख रुपये का था इनाम
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के पडघा-खडावली चौराहे पर एक टैक्सी और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हो गई।
(CCTV वीडियो सोर्स: पुलिस) pic.twitter.com/4LX7ij4Y1q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2023
बारिश भी वजह
प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो हादसे की वजह बारिश भी रही। कंटेनर के ड्राइवर ने ब्रेक मारी थी लेकिन सड़क में बारिश की वजह से फिसलन थी लिहाजा कंटेनर आगे बढ़ गई। वही टक्कर के बाद टैक्सी भी घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर तक घिसटती नजर आई। (Thane 6 Killed in Taxi-Container Accident) आसपास के लोगों ने फ़ौरन घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी को अस्पताल भेजा गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


