वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति तीन जून को पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी

Ads

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति तीन जून को पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 06:47 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ऊर्जा, व्यापार और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बुधवार को पांच दिन की भारत यात्रा पर आएंगी। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि रोड्रिगेज तीन से सात जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगी और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगी।

अमेरिका ने इस साल जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को नार्को-आतंकवाद की साजिश रचने के आरोप में हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था।

जायसवाल ने बताया कि रोड्रिगेज के साथ विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था एवं वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार एवं सूचना और परिवहन सहित अन्य विभागों के मंत्री भारत आएंगे।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप