उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान पर रहा फतेहगढ़, पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Ads

उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान पर रहा फतेहगढ़, पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 07:42 PM IST

लखनऊ, दो जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार राज्य में सबसे गर्म स्थान फतेहगढ़ रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विभाग ने कहा कि बस्ती में 41 डिग्री अधिकतम सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि लखीमपुर खीरी में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बांदा में 40.4 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पारा चला गया।

चुर्क (सोनभद्र) में 1.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी/बिजली गिरने की बहुत अधिक संभावना है।

भाषा आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार