5G internet service : 5G लॉन्च के बाद देश के सामने सबसे बड़ी समस्या, स्पीड के मामले में भारत के आगे हैं ये देश, देखें सूची

Ads

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद संचार क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - October 1, 2022 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

5G internet service : नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद संचार क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत देश के 13 शहरों में आज से 5G सर्विस की सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे हाई डाटा रेट, लो लेटेंसी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G सर्विस की लॉन्चिंग कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, रिलायंस कंपनी के मुकेश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मौजूद रहे।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

read more : प्रधानमंत्री ने की 5जी सेवा लॉन्च, सबसे पहले इन 13 शहरों को मिलेगी यह सेवा, जानें क्यों? 

देश के हर कोने में पहुंचेगा 5जी ?

5G internet service : आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, अगले दो से तीन वर्षों में 5जी देश के हर हिस्से में पहुंच जाएगा। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसकी कीमत कम रहे। दूरसंचार उद्योग 5जी सेवाओं के विस्तार के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पहले फेज के बाद छोटे शहरों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

इंटरनेट के मामलों में बहुत पीछे भारत

5G internet service : लेकिन सोचने वाली बात यह है कि हम अभी भी इंटरनेट के मामलों में बहुत पीछे है। जब दुनिया के कुछ देश 8जी जैसी सेवाओं का उपयोग कर रहे है तब जाकर हम 5जी जैसी सेवा का लाभ पाने में सक्षम हो पाए। जब देश में 4जी सेवा की शुरूआत हुई तब भी स्पीड के मामले में काफी समस्याएं सामने आई और वह समस्याएं आज भी नहीं गई। वैसे ही 5जी सेवा के आने से देखना होगा कि हमें कितनी स्पीड मिल पाती है। अन्य देशों के मुकाबले भारत इंटरनेट स्पीड के मामले में निचले पायदान पर है।
read more : EWO की ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई, ये अधिकारी निकले धन कुबेर, हो सकती है अवैध संपत्ति का खुलासा 

स्पीड के मामले में भारत के आगे हैं ये देश

सउदी अरब – 414.2 Mbps
साउथ कोरिया – 312.7 Mbps
ऑस्ट्रेलिया – 215.7 Mbps
ताइवान – 210.2 Mbps
कनाडा – 178.1 Mbps
स्विट्जरलैंड – 150.7 Mbps
हांगकांग – 142.8 Mbps
यूनाइटेड किंगडम – 133.5 Mbps
जर्मनी – 102.0 Mbps
नीदरलैंड्स और अमेरिका – 79.2 Mbps

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें

ताजा खबर