चाईबासा, 25 मई (भाषा) झारखंड के चाईबासा जिले में सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास एक लड़का और लड़की का शव पाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सोनुआ पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी शशि बाला भेंगरा ने कहा, ‘‘हमें सोनुआ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों से सूचना मिली और हमने लड़के और लड़की के शव बरामद किए। सोमवार तड़के करीब एक बजे वे समलेश्वरी एक्सप्रेस (जगदलपुर से हावड़ा) की चपेट में आ गए थे।
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ करके शवों की पहचान की।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान अर्जुन महतो (15) और खुशबू महतो (17) के रूप में हुई है, दोनों सोनुआ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले भालुरुंगी गांव के निवासी हैं। संदेह है कि यह घटना प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या का मामला है।’’
रविवार को लड़के की जेब से टाटानगर से चक्रधरपुर जाने वाली ट्रेन का टिकट बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल दोनों मृतकों के परिजनों से पूछताछ जारी है। दोनों शवों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा संतोष माधव
माधव