एटा में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद
एटा में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद
एटा, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट एक गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम छतौनी के पास राहगीरों ने सर्विस रोड पर खून से लथपथ महिला का शव देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान छतौनी गांव की रहने वाली आकांक्षा (32) के तौर पर हुयी है, और उसके पति का नाम पंकज है।
उन्होंने बताया कि पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


