केंद्र सरकार ने दिल्ली में जयपुर पोलो ग्राउंड का कब्जा लिया

Ads

केंद्र सरकार ने दिल्ली में जयपुर पोलो ग्राउंड का कब्जा लिया

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 01:57 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 01:57 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय (एलएंडडीओ) के अधिकारियों ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के रेस कोर्स क्षेत्र स्थित 15.20 एकड़ के जयपुर पोलो ग्राउंड का कब्जा ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई 20 मई को जारी किए गए बेदखली आदेश के बाद की गई है, जिसके तहत एलएंडडीओ ने इस भूमि पर कब्जा मांगा था। कार्यालय ने इसके लिए तर्क दिया था कि यह भूमि ‘‘वृहद सार्वजनिक उद्देश्य और जनहित’’ के लिए आवश्यक है।

हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि इस भूमि का उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

आठ जून को दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंडियन पोलो एसोसिएशन के बेदखली नोटिस पर रोक लगाने के अनुरोध संबंधी याचिका पर निर्णय लेने के लिए मामले को जिला अदालत के पास भेजा था लेकिन जिला अदालत ने इस आदेश के खिलाफ कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

नेत्रपाल