लता गुप्ता के सडीसीडब्ल्यू अध्यक्ष बनने के बाद से आयोग को मिली करीब 200 शिकायतें

Ads

लता गुप्ता के सडीसीडब्ल्यू अध्यक्ष बनने के बाद से आयोग को मिली करीब 200 शिकायतें

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 10:16 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) लता गुप्ता द्वारा दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद आयोग को करीब 200 शिकायतें मिली हैं।

गुप्ता से पहले डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष का पद करीब दो साल से रिक्त था।

गुप्ता ने कहा कि आयोग का ध्यान दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस और न्यायपालिका समेत विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर बनाने पर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘डीसीडब्ल्यू दिल्ली में हमारी बहनों की सुरक्षा और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए है। अगर किसी महिला को कोई समस्या होती है, तो आयोग का काम संबंधित एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर बनाना है।’’

गुप्ता ने कहा कि महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताने के लिए आयोग से संपर्क करना शुरू कर दिया है और डीसीडब्ल्यू उनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद से आयोग को 200 से अधिक शिकायतें मिली हैं।

भाषा धीरज माधव

माधव