निर्वाचन आयोग आज दिल्ली चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा

Ads

निर्वाचन आयोग आज दिल्ली चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा

  •  
  • Publish Date - January 7, 2025 / 09:01 AM IST,
    Updated On - January 7, 2025 / 09:01 AM IST

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए मंगलवार अपराह्न दो बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं।

दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं।

भाषा सुरभि खारी

खारी

ताजा खबर