मां जीवन का सबसे बड़ा सबक, यही सबसे महान पुस्तक : मातृ दिवस पर सतीशन

Ads

मां जीवन का सबसे बड़ा सबक, यही सबसे महान पुस्तक : मातृ दिवस पर सतीशन

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 03:44 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 10 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन ने रविवार को ‘मातृ दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए अपनी मां को ‘‘जीवन का सबसे बड़ा सबक’’ और ‘‘अब तक पढ़ी गई सबसे महान पुस्तक’’ बताया।

सतीशन ने ‘फेसबुक’ पोस्ट में कहा, ‘‘जीवन में मैंने जो सबसे बड़ा सबक सीखा है और जो सबसे बेहतरीन किताब पढ़ी है, वह मेरी मां हैं।’’

उन्होंने ‘मातृ दिवस’ के अवसर पर सभी माताओं के प्रति प्रेम, स्नेह और सम्मान भी व्यक्त किया।

करुणागप्पल्ली से कांग्रेस विधायक सी आर महेश ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने सार्वजनिक जीवन को आकार देने में अपनी मां की भूमिका को याद किया।

महेश ने कहा कि उनके पिता की जानकारी के बिना उनकी मां द्वारा दी गई सीमित स्वतंत्रता ने उन्हें एक जन कार्यकर्ता के रूप में ढालने में मदद की।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी मां ने बचपन में उनकी कमजोरियों को दूर किया, जबकि गलतियों और खामियों को माफ कर दिया।

महेश ने यह भी याद किया कि उनकी मां रात होने तक उनका इंतजार करती थीं, ताकि घर का दरवाजा खोल सकें तथा उनके लिए खाना अलग से रखती थीं।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश