पुरी का जगन्नाथ मंदिर बुधवार शाम चार घंटे बंद रहेगा
पुरी का जगन्नाथ मंदिर बुधवार शाम चार घंटे बंद रहेगा
पुरी, 20 मई (भाषा) पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर बुधवार शाम को विशेष अनुष्ठान के कारण भक्तों के लिए चार घंटे बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन ने यह जानकारी दी।
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि ‘बनकलगी’ अनुष्ठान के कारण बुधवार शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के मंदिर में भगवान के दर्शन पर रोक रहेगी।
मंदिर कार्यालय के अनुसार, ‘बनकलगी’, जिसे ‘श्रीमुख शृंगार’ भी कहा जाता है, एक विशेष अनुष्ठान है जिसमें भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ—के मुखमंडल का पुनः शृंगार किया जाता है।
यह अनुष्ठान पारंपरिक रूप से ‘दत्ता महापात्र’ नामक सेवायतों के एक वर्ग द्वारा संपन्न किया जाता है।
एक सेवायत ने बताया कि मूर्तियों के चेहरे को रंगने के लिए जड़ी-बूटियों और कुछ प्राकृतिक पदार्थों से तैयार रंगों का उपयोग किया जाता है, जिनमें ‘कस्तूरी’ (मृगमद) और ‘कपूर’ भी शामिल हैं।
भाषा मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


