वाममोर्चा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद कामगारों पर हमले को लेकर प्रदर्शन करेगा

वाममोर्चा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद कामगारों पर हमले को लेकर प्रदर्शन करेगा

वाममोर्चा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद कामगारों पर हमले को लेकर प्रदर्शन करेगा
Modified Date: May 8, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: May 8, 2026 3:52 pm IST

कोलकाता, आठ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत के बाद विजयोत्सव की आड़ में कई जिलों में कामगारों पर कथित हमलों के विरोध में वाम मोर्चा शुक्रवार शाम को यहां एक विरोध रैली निकालेगा।

वाममोर्चा के एक पदाधिकारी ने बताया कि मोर्चा के घटक दल यहां मध्य जिले के एस्प्लेनेड क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह रैली बंगाल भर में विजयोत्सव के नाम पर श्रमिक वर्गों पर हुए हमलों के विरोध में आयोजित होगी।’’

वाम मोर्चा 2021 के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में एक भी सीट नहीं जीत सका था। लेकिन इस बार इस सिलसिले को वह विधानसभा चुनाव में तोड़ने में कामयाब रहा तथा वाममोर्चा के घटक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस बार एक सीट जीत ली।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मुर्शिदाबाद की डोमकल सीट जीत ली, जबकि उसके चुनावी सहयोगी आईएसएफ ने दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर निर्वाचन क्षेत्र को बरकरार रखा।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 207 सीट जीती हैं, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीट पर सिमट गयी।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में