दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - November 14, 2023 / 08:07 PM IST,
    Updated On - November 14, 2023 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) दिल्ली में अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम (25.9 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री सेल्सियस कम (12 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 97 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 70 फीसदी रही।

सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच सुबह प्रदूषण का स्तर और खराब हो गया था।

भाषा नोमान पवनेश