दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - October 20, 2023 / 10:24 PM IST,
    Updated On - October 20, 2023 / 10:24 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत और 45 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 32 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब सात बजे तक 190 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन