रांची, एक मई (भाषा) झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 480 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 17 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन से यह जानकारी मिली।
पूर्व सिंहभूम जिले में संक्रमण के सर्वाधिक 15 मामले सामने आए इसके बाद रांची में पांच और रामगढ़ में एक मामला सामने आया। नए मामलों के सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,43,639 हो गए हैं।
बुलेटिन के अनुसार, रविवार से संक्रमण के चलते किसी की जान नहीं गई है और मृतक संख्या 5,333 है। इसमें कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 1,983 नमूनों की जांच की गई।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा