Weather Update: भारी बारिश की वजह से गिरी घर की छत, एक ही​ परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Ads

कर्नाटक के गांव में छत गिरने से दो बच्चों समेत परिवार के तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2024 / 12:25 PM IST,
    Updated On - July 19, 2024 / 02:59 PM IST

Sukma Naxal News

हावेरी: karnataka Weather Update जिले के सावानुर तालुक के मदापुरा गांव में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों की पहचान 38 वर्षीय चेन्नम्मा और दो वर्षीय जुड़वां बहनों अनुश्री और अमूल्या के रूप में हुई है।

Read More: शुक्र गोचर से इन राशि वालों को मिलेगा गड़ा हुआ धन, पुरखों की कृपा रातोंरात बनेंगे धनवान, तीन दिन के भीतर पलटी मारेगी तकदीर

karnataka Weather Update पुलिस के अनुसार, मुत्तप्पा हरकुनी (35), उनकी पत्नी सुनीता (30), मां यल्लम्मा (70), जुड़वां बेटियां और बहन चेन्नम्मा गांव में ‘कच्चे’ घर में रह रहे थे, जहां बृहस्पतिवार की शाम से भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को तड़के मकान की छत सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिर गई।

Read More: CG DA Hike Latest Update: सरकारी कर्मचारियों को आज साय सरकार देगी रक्षाबंधन की सौगात? कैबिनेट बैठक में लग सकती है DA पर मुहर

हावेरी के पुलिस अधीक्षक अंशु कुमार ने बताया कि मुत्तप्पा, उसकी पत्नी और मां को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार हो रहा है। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हावेरी से लोकसभा सदस्य बसवराज बोम्मई ने परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग की।

 

उन्होंने कहा, ‘‘हावेरी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र के सावनुर तालुक के मदापुरा गांव में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस घटना में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और राज्य सरकार को उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना चाहिए।’’

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp