दुनिया को अल्पसंख्यकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की नसीहत देने वाले भारत में ही खराब हो रही उनकी स्थिति: महबूबा मुफ्ती

Ads

दुनिया को अल्पसंख्यकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की नसीहत देने वाले भारत में ही खराब हो रही उनकी स्थिति: महबूबा मुफ्ती

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 10:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया भर को अल्पसंख्यकों के साथ एक सम्मानजनक व्यवहार करने का ‘उपदेश’ दे रहा है, जबकि देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति खराब हो रही है। महबूबा मुफ्ती विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा श्रीलंका दौरे पर तमिलों को लेकर दिए गए बयान के संदर्भ में टिप्पणी कर रही थीं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- राजिम पुन्नी मेला में इस बार नहीं होगा शासकीय आयोजन, मेला पर रोक नहीं

जयशंकर ने बुधवार को कहा था कि यह श्रीलंका के हित में है कि एकीकृत देश के भीतर ही तमिलों की समानता, न्याय, शांति और सम्मान की आकांक्षाओं को पूरा किया जाए।

Read  More: छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक है राजिम : CM भूपेश बघेल, सुविधा विकसित करने नहीं आने दी जाएगी धन की कमी

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरे देशों को अल्पसंख्यकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार का उपदेश दे रहे हैं, जबकि भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति खराब हो रही है।’’ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष ने कहा कि भारत सहित किसी भी देश की प्रगति के लिए सामाजिक एकजुटता आवश्यक है।

Read More: मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर ने गले की नस काटकर की खुदकुशी, बाथरुम में कर लिया था खुद को कैद