5 जुलाई से हर रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कर्नाटक सरकार ने जारी किया आदेश

5 जुलाई से हर रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कर्नाटक सरकार ने जारी किया आदेश

5 जुलाई से हर रविवार को रहेगा टोटल लॉकडाउन, कर्नाटक सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 30, 2020 6:00 pm IST

बेंगलुरु: केंद्र सरकार ने सोमवार को अनलॉक 2 के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार अनलॉक 2, 31 जुलाई तक जारी रहेगा। वहीं कर्नाटक सरकार ने आज 5 जुलाई से हर रविवार को टोटल लॉकडाउन करने का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार ने यह आदेश 2 अगस्त तक के लिए जारी किया है।

Read More: सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में एक्ट्रेस संजना सांघी से पुलिस ने की पूछताछ, लगभग 7 घंटे तक चली पूछताछ

कर्नाटक​ सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार रात और लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आश्यक सेवाओं की ही अनुमति रहेगी। वहीं शादी के लिए भी मापदंड तय किए गए हैं, इसके तहत ही अनुमति दी जाएगी। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय दो अगस्त तक शनिवार और रविवार को भी बंद रहेंगे।

Read More: भारतीय रेलवे में पहली बार सर्वाधिक दूरी की ‘लोडेड ट्रिपल लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा’ चलाने का बना कीर्तिमान

अनलॉक 2 के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के प्रशिक्षण केंद्र 15 जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि इस संबंध में अभी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन आगामी दिनों में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं, स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। उसके बाद राज्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही इन्हें खोलने का फैसला किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी दिशा- निर्देशों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी अभी रोक रहेगी। हालांकि, बंदे भारत अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छूट रहेगी। घरेलू उड़ानों और यात्री ट्रेनों का दायरा भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा, लेकिन मेट्रो रेल, सिनेमा, जिम और बार बंद रहेंगे।

Read More: खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, पैकेटों में मिला उत्तराखंड सरकार की योजना का चना दाल, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सामग्री भी बरामद

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"