दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

Ads

दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

  •  
  • Publish Date - February 10, 2021 / 12:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 10,884 हो गई। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से कोई मृत्यु नहीं हुई थी।

लगभग नौ महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। मंगलवार को संक्रमण के कुल 100 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,387 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,884 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,046 है।

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को संकमण दर 0.19 प्रतिशत रही।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 66,803 जांच की गई, जिसके बाद ये 127 नए मामले सामने आए।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश