बेहद शानदार है शनि ग्रह के छल्लों की ये तस्वीर, पहली बार देखने के बाद तारीफ करेंगे आप

Ads

बेहद शानदार है शनि ग्रह के छल्लों की ये तस्वीर : This picture of Saturn's rings is amazing, you will appreciate it after seeing it for the first time

  •  
  • Publish Date - July 3, 2023 / 08:22 PM IST,
    Updated On - July 3, 2023 / 08:22 PM IST

नई दिल्ली । सोशल मीडिया में शनि ग्रह की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस तस्वीर को नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने ली है। ऐसा पहली बार है कि शनि ग्रह के छल्लों की इतनी जोरदार तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को नीयर इंफ्रारेड कैमरा से लिया गया है। फोटो में शनि के तीन चंद्रमा चमकते हुए दिखाई दे रहे है। जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जेम्स वेब ने इस तस्वीर को 25 जून 2023 को ली है। शनि की नई तस्वीर में एक चमकते तारे जैसा दिख रहा है। शनि के 145 चंद्रमाओं में से 3 चांद दिख रहे हैं। ये हैं एनसेलडस, डायोन और टेथिस।

read more : तेजस्वी यादव का नाम CBI चार्जशीट में, RJD नेता बोले – भाजपा जैसी राजनीति कर रही है उसमें यही होना था…. 

वैज्ञानिकों का मानना है कि शनि के उपग्रह एन्सेलडस को पानी का महासागर माना जाता है। JWST को कुछ खास ढंग से डिज़ाइन किया गया है। ताकि ब्रह्मांड के कुछ सितारों और आकाशगंगाओं को देखना आसान हो लेकिन शनि की इस ये तस्वीरों से पता लगता है कि हम JWST कि मदद से बहुत करीब से वस्तुओं को देखा जा सकता है।

read more : प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे 18 साल के उम्मीदवार, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला