चेन्नई, 28 मई (भाषा) तमिलनाडु भर में मुस्लिम समुदाय ने बृहस्पतिवार को ईद उल-अजहा यानी बकरीद मनाई और सुबह के समय मस्जिदों व खुले मैदानों में बड़ी तादाद में इकट्ठा होकर विशेष नमाज अदा की।
चेन्नई में बड़ी संख्या में लोगों ने आइलैंड मैदान में नमाज अदा की।
मदुरै के तम्मुक्कम मैदान में हजारों जायरीन इकट्ठा हुए और सुबह सामूहिक नमाज में शामिल होकर ‘‘कुर्बानी के इस त्योहार’’ की शुरुआत की।
कोयंबटूर में लोगों ने खुले स्थानों और मस्जिदों में नमाज अदा की।
विल्लुपुरम में नगर पालिका के मैदान में विशेष सामूहिक नमाज का अदा की गई।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रमुख एम के स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ई.के. पलानीस्वामी और अन्य नेताओं ने बकरीद के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
भाषा खारी रंजन
रंजन