कश्मीर में मुठभेड़ में अल-बद्र के 3 आतंकवादी मारे गए, 1 ने किया सरेंडर

कश्मीर में मुठभेड़ में अल-बद्र के 3 आतंकवादी मारे गए, 1 ने किया सरेंडर

कश्मीर में मुठभेड़ में अल-बद्र के 3 आतंकवादी मारे गए, 1 ने किया सरेंडर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 6, 2021 5:55 am IST

श्रीनगर, छह मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कनिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।

पढ़ें- 7th Central Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियो…

उन्होंने बताया कि जैसे ही अल-बद्र संगठन के चार स्थानीय आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पता चला तो सुरक्षाबलों ने अत्यधिक संयम बरता और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मनाने की पूरी कोशिश की। प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों के परिजनों को भी वहां बुलाया गया ताकि समर्पण के लिए उन्हें मनाया जा सके। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण की पेशकश ठुकरा दी और गोलीबारी शुरू कर दी।

पढ़ें- कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, आ…

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जबकि तीन अन्य मारे गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी की पहचान तौसिफ अहमद के रूप में की गई है।

पढ़ें- 7 मई से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रेलवे ने रद्द कर दी…

प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान शोपियां के खाजापुरा के दानिश मीर, मोहम्मद उमर भट और राबेन इलाके के निवासी जैद बशीर रेशी के तौर पर हुई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वे सभी अल-बद्र आंतकी संगठन से जुड़े थे।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉक

प्रवक्ता ने कहा कि कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने अत्यधिक संयम दिखाने के लिए सुरक्षा बलों की प्रंशसा की जिसके कारण एक ‘भ्रमित युवक’ की जान बचाने में कामयाबी मिली। प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ स्थल से कारतूस और आग्नेयास्त्र बरामद किए गए।

 


लेखक के बारे में