Three arrested for gang-raping IT company employee: कोलकाता, 16 जून। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक होटल में आईटी कंपनी की एक कर्मचारी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में महिला समेत तीन सहकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर अपराध को अंजाम देने में आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
read more: गुस्से में है गर्लफ्रेंड तो कभी ना बोलें ये 5 बातें, वरना रिश्ता टूटने में नहीं लगेगी देर!
पुलिस ने बताया कि कथित सामूहिक बलात्कार की यह घटना गत शनिवार को चिनार पार्क इलाके में स्थित एक होटल में हुई, जहां सभी ऑफिस की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।
Three arrested for gang-raping IT company employee: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल के कमरे में ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।
read more: Male fertility tips: पुरुषों की ये गंदी आदतें कम कर रही स्पर्म काउंट! फर्टिलिटी भी हो रही कम!
उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बगुहाटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।