झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबकर मौत

झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबकर मौत

झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में तीन बच्चों की डूबकर मौत
Modified Date: September 18, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: September 18, 2026 6:19 pm IST

चतरा, 18 सितंबर (भाषा) झारखंड के चतरा और सिमडेगा में विभिन्न घटनाओं में कुओं में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चतरा में बधिबिघा के एक स्कूल में आठवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

हंटरगंज के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा, ‘‘ राकेश यादव ने नहाने के लिए स्कूल की चारदिवारी से कुंए में छलांग लगा दी तथा उसकी मौत हो गयी।’’

कुमार ने बताया कि कुंए से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

सिमडेगा के कसडेगा गांव में दो भाइयों की अपने घर के पास स्थित एक कुएं में डूबने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई।

मृतकों की पहचान विष्णु कौंध (आठ) और तुलसी कौंध (10) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दोनों भाइयों के शव परिवार वालों को सौंप दिए गए।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में