बारीपदा (ओडिशा), 13 जुलाई (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में मंगलवार को जनजातीय समुदाय के तीन नाबालिग बच्चों पर बिजली गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो लड़के और एक लड़की शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चंदुआ पुलिस थानांतर्गत बघुआसोल गांव में जब यह घटना हुई, बच्चे बकरियां चरा रहे थे।
पुलिस ने कहा कि बच्चों को जब बारीपदा के एक अस्पताल लाया गया तब डॉक्टरों ने उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बबलू नाइक (16), सुजीत नाइक (14) और वर्षा नाइक (12) के रूप में की गई है।
भाषा यश माधव
माधव