जिला विकास परिषद के चुनाव का खाका तैयार करने के लिए तीन कमेटियों का गठन

जिला विकास परिषद के चुनाव का खाका तैयार करने के लिए तीन कमेटियों का गठन

जिला विकास परिषद के चुनाव का खाका तैयार करने के लिए तीन कमेटियों का गठन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 20, 2020 12:18 pm IST

जम्मू, 20 अक्टूबर (भाषा) जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश में जिला विकास परिषद चुनाव कराने का खाका तैयार करने के लिए एक शीर्ष-स्तरीय एवं दो संभागीय कमेटियों का गठन किया। सरकार के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

सामान्य प्रशासन विभाग के एक आदेश के अनुसार शीर्ष पैनल का काम संभागीय समितियों के इनपुट के आधार पर और जमीनी स्तर की स्थिति के आकलन के आधार पर चुनाव कराने के लिए एक रोडमैप और विस्तृत कार्यक्रम तैयार करना होगा।

इसमें कहा गया है कि जनशक्ति, सुरक्षा, रसद, परिवहन, उपकरण एव अन्य सभी जरूरतों के आकलन के आधार पर संभाग स्तरीय कमेटी शीर्ष स्तरीय कमेटी को संभावनाओं और बाधाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगी ।

शीर्ष स्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट 27 अक्टूबर तक प्रशासन को सौंपेगी ।

भाषा रंजन रंजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में