जल संसाधन के निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप में तीन अभियंता निलम्बित

जल संसाधन के निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप में तीन अभियंता निलम्बित

जल संसाधन के निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप में तीन अभियंता निलम्बित
Modified Date: May 5, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:35 pm IST

जयपुर, पांच मई (भाषा) राजस्थान के जल संसाधन विभाग ने मानक सामग्री के उपयोग में अनियमितता पाए जाने पर तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है जबकि तीन अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

विभाग के अधीक्षण अभियंता (प्रशासन) ने मंगलवार को जारी आदेश में बताया कि कोटा में जारी कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने कनिष्ठ अभियंता नेमीचंद बैरवा, सोनू कुमार गोचर और दीपक चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है और घटिया सामग्री पाए जाने पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषपूर्ण कार्यों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन


लेखक के बारे में