करनाल में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच जख्मी

Ads

करनाल में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच जख्मी

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 09:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

चंडीगढ़, 11 सितंबर (भाषा) हरियाणा के करनाल जिले में सोमवार को एक टैम्पो ट्रैवलर और एक ट्रैक्टर ट्रोली की आमने-सामने से टक्कर होने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि टेम्पो ट्रेवलर मिनी बस में आठ लोग सवार थे जिनमें से सात करनाल की एक फैक्ट्री के कर्मचारी हैं।

इंद्री थाने के प्रभारी (एसएचओ) सचिन ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर बताई जाती है। उन्होंने फोन पर बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर ट्रोली का चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

भाषा

नोमान शाहिद

शाहिद