बस पलटने से सड़क पर ही बिछ गई लाशें, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 11 लोग घायल

Ads

बस पलटने से सड़क पर ही बिछ गई लाशें, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 11 लोग घायल! Three killed in bus overturn

  •  
  • Publish Date - August 8, 2022 / 08:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

Truck accident in Raipur-Jabalpur NH 30

जयपुर: राजस्थान के डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगो की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Read More: कोच ढूढ़ने अब नहीं लगाने पड़ेंगे इधर-उधर दौड़, प्लेटफार्म पर लगने जा रहा गाइडेंस सिस्टम, जानें कैसे करता है ये काम? 

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर खजूर गांव के पास लेना घाटी में एक तेज गति की अनियंत्रित बस पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गये।

Read More: अब कांवड़ियों पर हुआ पथराव.. यहां मामूली बात पर इलाके के लोगों ने किया जानलेवा हमला, मची अफरा-तफरी

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी कल्याण सिंह (28) और निधि जाटव (10) के रूप में हुई है जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पायी है । उन्होंने बताया कि निधि का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें