झारखंड के पलामू में मोटरसाइकिल एवं एसयूवी के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ads

झारखंड के पलामू में मोटरसाइकिल एवं एसयूवी के बीच टक्कर, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 12:17 PM IST

मेदिनीनगर (झारखंड), 17 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक मोटरसाइकिल और एसयूवी की टक्कर होने से दो लड़कों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात पाटन थाना क्षेत्र के बरवाडीह के पास हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मोटरसाइकिल और एसयूवी को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद एसयूवी का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।’’

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा