आंध्र प्रदेश में दो ट्रकों की टक्कर होने से तीन लोगों की जलकर मौत

आंध्र प्रदेश में दो ट्रकों की टक्कर होने से तीन लोगों की जलकर मौत

आंध्र प्रदेश में दो ट्रकों की टक्कर होने से तीन लोगों की जलकर मौत
Modified Date: July 1, 2026 / 11:44 am IST
Published Date: July 1, 2026 11:44 am IST

बोयापालेम (आंध्र प्रदेश), एक जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के बोयापालेम में बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर होने के बाद आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे बोयापालेम गांव में हुई और हादसे के बाद एक ट्रक में लदे कागजों ने आग पकड़ ली।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।’’

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में