छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 17, 2021 11:05 am IST

कबीरधाम, 17 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शनिवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पगवाही गांव के निकट ट्रक और वाहन में हुई टक्कर में बोड़ला क्षेत्र के नायब तहसीलदार सतीश कृशान तथा उनके दो साथियों राधाकृष्ण बढ़ाई और देवाशीष की मौत हो गई। हादसे में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नायब तहसीलदार कृशान अपने अन्य सहयोगियों के साथ धवईपानी गांव गए थे। वापसी के दौरान जब सुबह वे पगवाही गांव पहुंचे तब उनके वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें नायब तहसीलदार और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सं संजीव देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में