मप्र के कटनी में मिनी ट्रक पलटने से तीन की मौत, 10 से ज्यादा घायल

मप्र के कटनी में मिनी ट्रक पलटने से तीन की मौत, 10 से ज्यादा घायल

मप्र के कटनी में मिनी ट्रक पलटने से तीन की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Modified Date: May 22, 2023 / 11:05 am IST
Published Date: May 22, 2023 11:05 am IST

कटनी, 22 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक मिनी ट्रक के पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और 10 से अधिक लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ जब पीड़ित सतना के मैहर कस्बे के एक मंदिर में दर्शन करके जबलपुर लौट रहे थे।

कटनी के जिलाधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि माधव नगर थाना क्षेत्र के पिपरौंध के पास मिनी ट्रक पलट गया। हादसे में 20 साल, 45 साल और 50 साल की तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक और घायल जबलपुर के बरेला इलाके के रहने वाले थे।

भाषा सं दिमो मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में