झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए

झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए

झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए
Modified Date: September 24, 2025 / 11:07 am IST
Published Date: September 24, 2025 11:07 am IST

रांची, 24 सितंबर (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले केचकी गांव के समीप एक वन क्षेत्र में हुई।

महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।

गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमान ने बताया कि मारे गये माओवादियों की पहचान लोहरदगा जिले के निवासी लालू लोहारा, सुजीत उरांव तथा लातेहार निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है।

भाषा

गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में