बोकारो में हाथियों के हमले में परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत

Ads

बोकारो में हाथियों के हमले में परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 12:34 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 12:34 PM IST

बोकारो, पांच फरवरी (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में बृहस्पतिवार तड़के पांच हाथियों के एक झुंड के हमले में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना महुआदनार थाना क्षेत्र के बड़कीपुन्नू गांव में तड़के करीब तीन बजे हुई।

बोकारो के प्रभागीय वन अधिकारी संदीप सिंदे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पांच हाथियों के एक झुंड ने धान की तलाश में पीड़ित परिवार के घर पर हमला किया और घर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब परिवार के तीन लोगों ने जान बचाने के लिए बाहर भागने की कोशिश की, तभी हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’’

सिंदे ने बताया कि हाथियों का यह झुंड पिछले कई दिनों से बड़कीपुन्नू इलाके में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भाषा खारी अमित

अमित