जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: July 10, 2021 1:59 pm IST

श्रीनगर, 10 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अनंतनाग के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी। सुरक्षा बलों ने इसपर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आरिफ हाजम के रूप में की गई है। हाजम जून 2019 में प्रादेशिक सेना के हवलदार मंजूर बेग की हत्या में संलिप्त था।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में