मां से बिछड़े तीन महीने के शिशु हाथी की मौत

Ads

मां से बिछड़े तीन महीने के शिशु हाथी की मौत

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

उधगमंडलम (तमिलनाडु), 15 फरवरी (भाषा) नीलगिरी जिले के मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में अपनी मां से बिछड़ गए तीन महीने के शिशु हाथी की निर्जलीकरण के कारण सोमवार को मौत हो गई। उसके सिर में गहरा घाव था।

वन विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हाथी का बच्चा सुबह करीब 8.30 बजे मिला था और अत्यधिक निर्जलीकरण के कारण उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। उसके माथे पर गहरा घाव था जिसमें मवाद पैदा हो गया था।

पशु चिकित्सकों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गयी।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश