कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, आजाद के समर्थन में तीन और नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ

आजाद के समर्थन में तीन और नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ: Three more leaders left their hands in support of Azad

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, आजाद के समर्थन में तीन और नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 29, 2022 4:01 pm IST

कठुआ/जम्मू :  जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गुलाम हैदर मलिक समेत कांग्रेस के तीन और नेताओं ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के समर्थन में सोमवार को पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद (73) ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक पुराने संबंधों को समाप्त करते हुए कहा था कि कांग्रेस ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुकी है’ तथा इसका नेतृत्व आतंरिक चुनाव के नाम पर ‘धोखा दे रहा है।’ उन्होंने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था।

Read more : Isha Malviya: बाली उमर में शुरू की थी मॉडलिंग, ‘उडारियां’ फेम ईशा मालवीय का कातिल लुक्स देख हो जाएंगे फिदा, यकीन नहीं है तो देखें ये तस्वीरें 

कठुआ की बानी विधानसभा से पूर्व विधायक मलिक और दो पूर्व विधान परिषद सदस्य सुभाष गुप्ता तथा शाम लाल भगत ने पार्टी आलाकमान को अपने इस्तीफे भेज दिये हैं। आजाद के करीबी सहयोगी और पूर्व मंत्री जी एम सरूरी ने कहा, ‘‘हमें मलिक, गुप्ता और भगत से पत्र (समर्थन के) मिले हैं।’’

Read more :  धार्मिक भावनाओं का नहीं होगा अपमान, गणेश उत्सव में कचरे में फेंके जाने वाले फूलों का ऐसे होगा इस्तेमाल 

एक सूत्र ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्रियों अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा और घारू राम तथा पूर्व विधायक बलवान सिंह ने भी दिल्ली में आजाद से मुलाकात की और वे मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफे के बाद उनके प्रति समर्थन की घोषणा कर सकते हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।