अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले

Ads

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 25, 2021 / 01:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 25 दिसंबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 7,711 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित क्षेत्र में एक दिन पहले संक्रमण के दो मामले सामने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। महामारी से अब तक 129 मरीजों की मौत हो चुकी है। अंडमान निकोबार में अभी कोविड के आठ मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश शाहिद

शाहिद

ताजा खबर