अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 19, 2021 / 07:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

ईटानगर, 19 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के तीन नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 16,836 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नामसई से तीन नए मामले आए। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान इन मामलों की पुष्टि हुई।

कोविड-19 मामलों के लिए राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) लोबसांग जम्पा ने बताया कि एक को छोड़कर किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 16,775 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। कुल 56 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 532 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 4,02,617 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी (एसआईए) दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में 18,697 स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 3113 लोगों को टीके दिए गए। इनमें से 1746 लोगों को टीके की पहली खुराक और 1367 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा