Three People Drowned To Death: प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से हुई इतने लोगों की मौत, दो मासूम बच्चियां भी है शामिल, जानें कैसे हुआ हादसा
Three People Drowned To Death: झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
Three People Drowned To Death/Image Credit: File Image
- झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
- मसीयातू गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चियां डूब गईं।
- खूंटी जिला स्थित ‘रीमिक्स’ झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
Three People Drowned To Death: लातेहार/खूंटी: झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लातेहार जिले में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मसीयातू गांव में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में दो बच्चियां डूब गईं तथा शनिवार को खूंटी जिला स्थित ‘रीमिक्स’ झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
कैसे हुए हादसे?
बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान ऋतिका कुमारी (आठ) और साक्षी कुमारी (सात) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां पोटमाही खट पुल के पास स्थित गड्ढे में नहा रही थीं, तभी वे डूब गईं। सिन्हा ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाए गए हैं। (Three People Drowned To Death) इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी नीलेश कच्छप की रीमिक्स झरने में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Three People Drowned To Death: खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जमुदा ने बताया कि कच्छप 10 दोस्तों के साथ झरने पर गया था। जमुदा ने कहा, ‘‘पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।’’ अधिकारी ने बताया कि करीब चार घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mayawati on Akash Anand: ‘अब भी अपने दिमाग से काम नहीं ले रहे हैं आकाश’, भतीजे की किस बात पर भड़कीं मायावती? कार्यकर्ताओं को भी किया सचेत
- Raipur Online Cyber Fraud: पहले दिखाया मुनाफा, फिर खाली कर दिया खाता! रायपुर में ठेकेदार के साथ हुआ बड़ा खेला! जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
- Jio Vs Airtel Recharge Plan: 349 रुपये में किसका रिचार्ज है ज्यादा दमदार? Jio और Airtel के प्लान में कौन दे रहा ज्यादा फायदा, बेनिफिट्स देखकर चौंक जाएंगे

Facebook


