हेमावती नदी के ठहरे पानी में डूबने से बेंगलुरु के तीन लोगों की मौत
हेमावती नदी के ठहरे पानी में डूबने से बेंगलुरु के तीन लोगों की मौत
हासन (कर्नाटक), 14 जून (भाषा) जिले में रविवार को ऐतिहासिक शेट्टिहल्ली चर्च के पास हेमावती जलाशय के ठहरे पानी में बेंगलुरु के तीन युवक डूब गए।
मृतकों की पहचान बेंगलुरु निवासी चरण (20), मिलान (23) और मणिकांत (20) के रूप में हुई है ।
पुलिस के अनुसार दस युवाओं का एक समूह धर्मस्थल गया था और श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बेंगलुरु लौट रहा था
वे हासन तालुक के गोरूर में शिट्टीहल्ली चर्च के पास रुके जहाँ उनमें से कुछ लोग तैरने के लिए जलाशय के ठहरे पानी में उतर गए।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि युवक बिना गहराई जाने पानी में चले गए थे और कथित तौर पर उन्हें तैरना भी नहीं आता था। जैसे ही वे तीनों डूबने लगे, किनारे पर मौजूद उनके दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन इलाका काफी सुनसान होने के कारण तुरंत कोई मदद नहीं मिल सकी
सूचना मिलने पर गोरुर पुलिस थाने और अग्नि एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया। बाद में शवों को बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि गोरुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा

Facebook


